धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर हादसा: 15 फीट नीचे खाई में गिरी मारुति ईको, एक की मौत; चालक समेत दो घायल – Intellecuals News

धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर हादसा: 15 फीट नीचे खाई में गिरी मारुति ईको, एक की मौत; चालक समेत दो घायल

पौड़ी ब्यूरो

धुमाकोट तहसील मुख्यालय के करीब पांच किमी दूर धुमाकोट-मर्चूला मार्ग पर जड़ाऊखांद के पास एक मारुति इको वैन खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चालक समेत दो लोग घायल हो गए हैं। 112 की सूचना पर धुमाकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) धुमाकोट में भर्ती कराया गया है। धुमाकोट के थानाध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि सोमवार देर शाम अदालीखाल से धुमाकोट की ओर आ रही मारुति ईको वैन जड़ाऊखांद से करीब 400 मीटर पहले अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से वाहन में सवार तीनों लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए पीएचसी धुमाकोट पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हीरा सिंह (43) पुत्र जगत सिंह, निवासी ग्राम देवलाड, थाना धुमाकोट, जिला पौड़ी गढ़वाल को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *