उत्तराखंड: दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानों में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड – Intellecuals News

उत्तराखंड: दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानों में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी देखने को मिलेगा। वहीं, दोपहर बाद मौसम बदला और यमुनोत्री धाम और केदारनाथ में बर्फबारी हुई।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 25 अक्तूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। इसका सीधा असर पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों के तापमान में देखने को मिलेगा। पारा गिरने से ठंड का अहसास बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *