उत्तराखंड: दून, ऋषिकेश की हवा की गुणवत्ता में गिरावट, काशीपुर में निगरानी नहीं हो सकी शुरू – Intellecuals News

उत्तराखंड: दून, ऋषिकेश की हवा की गुणवत्ता में गिरावट, काशीपुर में निगरानी नहीं हो सकी शुरू

देहरादून ब्यूरो-  देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स 59 था, जो कि शनिवार को 71 पहुंच गया था, यह संतोषजनक श्रेणी में है। ऋषिकेश की एयर क्वालिटी इंडेक्स भी शुक्रवार को 56 था, जो कि शनिवार को 59 पर पहुंच गया।प्रदेश में हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। देहरादून और ऋषिकेश में हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है, हालांकि अभी भी दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में है। वहीं, काशीपुर में हवा की गुणवत्ता की निगरानी का काम शुरू नहीं हो सका है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स 59 था, जो कि शनिवार को 71 पहुंच गया था, यह संतोषजनक श्रेणी में है। ऋषिकेश की एयर क्वालिटी इंडेक्स भी शुक्रवार को 56 था, जो कि शनिवार को 59 पर पहुंच गया। यह भी संतोषजनक श्रेणी में है। वहीं, पीसीबी के अधिकारियों ने शनिवार से मशीन के दुरुस्त होने और काशीपुर में हवा की निगरानी का काम शुरू होने की बात कही थी, लेकिन यह कार्य शुरू नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *