नैनीताल ब्यूरो –प्रसिद्ध गायिका और बिहार के अलीनगर से विधायक मैथिली ठाकुर ने रविवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। वह शाम को हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं महोत्सव में शामिल होंगी।प्रसिद्ध गायिका एवं बिहार के अलीनगर से विधायक मैथिली ठाकुर ने रविवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में आधे घंटे तक पूजा-अर्चना करने के बाद मैथिली ठाकुर ने मंदिर परिसर के पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही मंदिर में सिद्धि मां के मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रसाद ग्रहण कियामंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओपी बिंद्रा और प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने मैथिली ठाकुर को मंदिर के क्रियाकलापों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बाबा की लीलाओं से संबंधित पुस्तक भेंट की। मैथिली ठाकुर ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को बताया कि बाबा के दर्शन कर बेहद शुकून मिला। उन्होंने कहा कि बाबा देश ही नहीं विदेशों में भी विख्यात है। आधे घंटे दर्शन के बाद मैथिली ठाकुर वापस हल्द्वानी की ओर लौट गई। मैथिली रविवार की शाम हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंची है। इस दौरान केसेलेश साह, एमपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, अनिल साह, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।