भाजपा की सांगठनिक बैठक: उत्तराखंड पहुंचे राम माधव ने नेताओं में भरा जोश, बोले-बहुमत नहीं, इस बार बहुत मत चाहिए

देहरादून ब्यूरो-

देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को हुई सांगठनिक बैठक में राम माधव ने कहा कि अब चुनाव में कुछ ही माह बचे हैं। हमें संगठन से राजनीतिक कार्यकर्ता की भूमिका में आकर कार्य करना है

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी राम माधव ने कहा कि इस बार बहुमत नहीं बहुत मत की जरूरत है। उन्होंने अपनी पहली बैठक में प्रदेश संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव में 60 पार का लक्ष्य दिया। सांगठनिक बैठक में उन्होंने नेताओं को जोश भरा।

देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को हुई सांगठनिक बैठक में राम माधव ने कहा कि अब चुनाव में कुछ ही माह बचे हैं। हमें संगठन से राजनीतिक कार्यकर्ता की भूमिका में आकर कार्य करना है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार ने प्रदेश का ऐतिहासिक एवं चहुंमुखी विकास किया है। लिहाजा अब राजनीतिक दृष्टि से पार्टी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए हमें चुनावों में एब्सोल्यूट मेजॉरिटी नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजॉरिटी (पूर्ण बहुमत नहीं, बल्कि सबसे अधिक बहुमत) यानी 60 पार के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्यक्रमों का राजनीतिक संदेश जन-जन के बीच पहुंचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *