ऊधम सिंह नगर ब्यूरो -रुद्रपुर में ड्यूटी से घर लौट रहे दो बाइक सवारों को डंपर ने चपेट में ले लिया, जिससे बाइक चालक 40 वर्षीय प्रताप की मौके पर मौत हो गई और उनका साला रामबाबू घायल हो गया।रुद्रपुर शहर में ड्यूटी से घर लौट रहे दो बाइक सवारों को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे 40 वर्षीय प्रताप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार साले रामबाबू घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार, प्रताप पुत्र गणेशी मूल रूप से कैमरी, उत्तर प्रदेश के निवासी थे और सुभाष कॉलोनी में रहकर पल्लेदारी का काम करते थे। वह अपने साले रामबाबू निवासी रमपुरा के साथ ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। बाइक प्रताप चला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में डंपर की चपेट में आने से दोनों हादसे का शिकार हो गए। डंपर के नीचे कुचलने से प्रताप ने दम तोड़ दिया, जबकि रामबाबू घायल हो गए। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।