आइसा का राज्य सम्मेलन, अध्यक्ष नेहा बोरा बोलीं- उत्तराखंड में पर्यावरण से लेकर लोकतंत्र तक पर संकट – Intellecuals News

आइसा का राज्य सम्मेलन, अध्यक्ष नेहा बोरा बोलीं- उत्तराखंड में पर्यावरण से लेकर लोकतंत्र तक पर संकट

 देहरादून ब्यूरो आइसा के सातवें राज्य सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में गांव धंस रहे हैं और लोग पीढ़ियों से बसे घर छोड़ने को मजबूर हैं। बादल फटने और भारी बारिश से गांव तबाह हो रहे हैं, लेकिन पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर सरकार के पास ठोस जवाब नहीं है।ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान जिस प्रदेश का सपना लेकर लोग सड़कों पर उतरे थे, आज का उत्तराखंड उससे भटक गया है। पर्यावरण संकट, पलायन, महिलाओं की असुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले प्रदेश की गंभीर समस्याएं बन चुके हैं।आइसा के सातवें राज्य सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में गांव धंस रहे हैं और लोग पीढ़ियों से बसे घर छोड़ने को मजबूर हैं। बादल फटने और भारी बारिश से गांव तबाह हो रहे हैं, लेकिन पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर सरकार के पास ठोस जवाब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉरपोरेट हितों के लिए पर्यावरण और आम लोगों की जिंदगी दांव पर लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *