अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए बस सेवा ठप – Intellecuals News

अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए बस सेवा ठप

रानीखेत (अल्मोड़ा) ब्यूरो । रानीखेत से जिला मुख्यालय अल्मोड़ा समेत बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए रोडवेज बसों का नियमित संचालन नहीं होने से वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार की ओर से बुजुर्गों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है लेकिन बसें उपलब्ध नहीं होने से उन्हें निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। ऐसे में योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है और बुजुर्गों की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है।अल्मोड़ा सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर रोडवेज बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पर्याप्त बसें उपलब्ध होने पर ही वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क यात्रा योजना का वास्तविक लाभ मिल सकेगा। -त्रिलोचन भट्ट, वृद्धजन समिति रानीखेतकई बुजुर्ग निशुल्क रोडवेज यात्रा सुविधा पर निर्भर हैं। बसें नहीं चलने से उन्हें निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। रानीखेत से अल्मोड़ा सहित अन्य प्रमुख जिला मुख्यालयों के लिए नियमित बस सेवा शुरू होनी चाहिए। -चंदन सिंह रावत, हिमालय वृद्धजन उत्थान समिति, चिलियानौलापर्वतीय मार्गों पर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों की कमी के कारण कई रूट में सेवा बाधित हो रही है। रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग सहित अन्य मार्गों पर बस सेवा के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। -धर्मानंद जोशी, सहायक महाप्रबंधक, रानीखेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *