उत्तराखंड प्रीमियर लीग: देहरादून वॉरियर्स बनी चैंपियन, खिताबी मुकाबले में हरिद्वार इल्मास को 36 रनों से हराया

देहरादून ब्यूरो – देहरादून की ओर से गेंदबाजी में सबसे बड़े हीरो आदित्य रावत साबित हुए, उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से हरिद्वार के मध्य और निचले क्रम को ध्वस्त कर दि

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे सीजन का बृहस्पतिवार को खिताबी मुकाबले के साथ समापन हो गया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में देहरादून वॉरियर्स ने हरिद्वार इल्मास को 36 रनों से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की।

फाइनल मुकाबले में देहरादून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 22 रन के स्कोर पर ही टीम के दो महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके थे। इसके बावजूद कप्तान कुणाल चंदेला ने धैर्य के साथ संतुलन बनाते हुए पारी की कमान संभाली। उन्होंने 51 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 90 रनों की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *