देहरादून ब्यूरो भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए दावेदारों के 15 नाम ही केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेज दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जल्द ही उनके प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी। उधर, उन्होंने प्रदेश के अधिकांश कॉलेजों में बीवीपी की जीत को युवाओं में राष्ट्रवादी विचारों की मजबूती का संकेत बताया है।
पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भट्ट ने कहा कि राज्य की कोर कमेटी में सामने आए सभी 15 नामों को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड में भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन के अंदर सेंटर पार्लियामेंट्री बोर्ड हमारे यहां प्रत्याशी की घोषणा कर देगा। छह अक्तूबर नामांकन की अंतिम तिथि है। तब तक हमारा प्रत्याशी विधिवत रूप से नामांकन भरेगा और जीतेगा भी।