नगर पंचायत पोखरी: शरदोत्सव मेले के तीसरे दिन लोक संस्कृति के रंगों से सजा मंच – Intellecuals News

नगर पंचायत पोखरी: शरदोत्सव मेले के तीसरे दिन लोक संस्कृति के रंगों से सजा मंच

चमोली ब्यूरो

विद्यालयी छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान पोखरी। नगर पंचायत पोखरी की ओर से आयोजित 20वें हिमवत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले के तीसरे दिन मेला मंच लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा। विद्यालयी छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दलों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और मेले की रौनक बढ़ाई। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *