खटीमा में बड़ी सौगात: सीएम धामी ने 722 लाख की गौशाला का किया लोकार्पण, 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को खटीमा के हल्दीघेरा गांव में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण और 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को हल्दीघेरा गांव में 722.76 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित हाईटेक गोशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने 10884.28 लाख रुपये की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि गोशाला के माध्यम से सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित गोवंश को सुरक्षित और सम्मानजनक आश्रय मिलेगा। इससे किसानों को फसलों की सुरक्षा में होने वाली परेशानी और सड़क दुर्घटनाओं के खतरे से भी राहत मिलेगी। आवश्यकता के अनुसार गोशाला का भविष्य में विस्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *