ऋषिकेश ब्यूरो – उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी को शासन ने छह माह का कार्य विस्तार दिया है। उनका तीन वर्ष का कार्यकाल 24 नवंबर को पूरा हो गया था। नए कुलपति की चयन प्रक्रिया पूरी होने में लगने वाले समय को देखते हुए शासन ने उन्हें कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी है।वह अगले छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति या अग्रिम आदेश तक पद पर बने रहेंगे। प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी को 24 नवंबर 2023 को तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया गया था। उन्होंने 25 नवंबर को पदभार ग्रहण किया था।