देहरादून ब्यूरो- उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है।उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के ओवरऑल विजेता जिले को प्रदान किए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि को पांच से बढ़ाकर दस लाख रुपये कर दिया गया है। सीएम ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।विभिन्न स्तरों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। प्रतियोगिता में शामिल खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 करने का निर्णय लिया गया है। इसमें उत्तराखंड के पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया जाएगा।