रुद्रप्रयाग ब्यूरो –बर्फ से ढकी चोटियों और चारों ओर फैली सफेद चादर के बीच केदारनाथ धाम का नजारा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। मौसम की चुनौतियों के बावजूद बाबा केदार के दर्शन की आस्था यात्रियों को धाम तक खींच ला रही है।केदारनाथ धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। चारों ओर फैली बर्फ से धाम की खूबसूरती देखते ही बन रही है। शुक्रवार को भी धाम में बर्फबारी जारी रही। खराब मौसम और बढ़ती ठंड के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। बर्फ से ढकी चोटियों और धाम के नजारे को देखकर यात्री मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।