चमोली: बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद लापता हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 लोग थे सवार – Intellecuals News

चमोली: बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद लापता हुआ हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

 

चमोली  ब्यूरो : उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम से जोशीमठ के बीच एक हेलीकॉप्टर लापता होने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका जताई है। फिलहाल राज्य की रेस्क्यू टीम और सेना को तलाश अभियान में लगाया गया है।

Helicopter Missing Near Badrinath in Uttarakhand

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 2:15 बजे बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी। उस समय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही थी। हेलीकॉप्टर को बदरीनाथ से जोशीमठ की ओर जाना था। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही जोशीमठ के पास हाथी पर्वत क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना जिला प्रशासन तक पहुंची

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *