वन्यजीव उजाड़ रहे फसल, दालमीसैंण के काश्तकार परेशान – Intellecuals News

वन्यजीव उजाड़ रहे फसल, दालमीसैंण के काश्तकार परेशान

कोटद्वार ब्यूरो- दुगड्डा (कोटद्वार)। ब्लॉक के दालमीसैंण गांव में वन्यजीवों ने काश्तकारों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जंगली सुअर और सांभर मंडुवा व धान की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों के सामने खेती को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। काश्तकारों ने वन विभाग से गांव की कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग लगाने की मांग की है।

दालमीसैंण गांव पहले कृषि कार्यों के लिए अपनी पहचान रखता था। वन्यजीवों की बढ़ती संख्या और फसलों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से ग्रामीणों की खेती के प्रति रुचि कम होने लगी थी। एक ओर पलायन के कारण कई क्षेत्रों में कृषि भूमि बंजर होने के कगार पर है वहीं दालमीसैंण के किसान खेतीबाड़ी को महत्व देते हुए खेतों में फसलें उगा रहे हैं। रबी और खरीफ की फसलों को वन्यजीवों से बचाना किसानों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *