श्रीनगर ब्यूरो – कीर्तिनगर पुल के पास भी मुख्यमंत्री ने रुककर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और उनके उत्पादों के विपणन की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें करवाचौथ तथा दीपावली की शुभकामनाएं दीं। यात्रा के दौरान राजमार्ग की जमीनी हकीकत और व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को गैरसैंण से हेलिकॉप्टर से श्रीनगर के जीवीके हेलिपैड पहुंचे। इसके बाद सड़क से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हुए। उन्होंने स्थानीय कारोबारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद भी किया। श्रीनगर के पास पौड़ी चुंगी पर सीएम ने मंगल सिंह की चाय की दुकान पर चाय भी पी व लोगों से बातचीत की। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को खुद चाय भी परोसी। कीर्तिनगर पुल के पास भी मुख्यमंत्री ने रुककर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और उनके उत्पादों के विपणन की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें करवाचौथ तथा दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सीएम मलेथा में विधायक विनोद कंडारी के आवास पर रुके व कार्यकर्ताओं से मिले। मूल्यगांव के पास सड़क निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को देखकर मुख्यमंत्री ने कार रुकवाई और उनका हाल-चाल पूछा। सीएम को अचानक अपने बीच पाकर मजदूरों के चेहरे खिल उठे। देवप्रयाग पहुंचकर बस अड्डे पर मुख्यमंत्री ने दुकानदारों और महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।