श्रीनगर ब्यूरो – छात्र न्यू कमलेश्वर घाट के समीप अलकनंदा नदी में बोतल में पानी भरने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र बुधवार देर शाम न्यू कमलेश्वर घाट के समीप अलकनंदा नदी में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया। नदी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।