गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचे 18.41 लाख श्रद्धालु – Intellecuals News

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचे 18.41 लाख श्रद्धालु

उत्तरकाशी ब्यूरो । गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बाद अब जिला प्रशासन के सामने शीतकालीन यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने की चुनौती है। 26 अक्तूबर तक दोनों धामों में 18.41 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मानसून के बाद यात्रा के दूसरे चरण में बढ़ती श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिला प्रशासन का खास फोकस भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सड़क मार्गों को सुचारू रखने और यात्रा मार्गों पर निगरानी बनाए रखने पर है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी संबंधित विभागों और कार्यदायी एजेंसियों को यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम समय से पूरे किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *