Rishikesh News: बस ऑपरेटरों में बनीं सहमति, आज से देहरादून से संचालित होंगी बसें – Intellecuals News

Rishikesh News: बस ऑपरेटरों में बनीं सहमति, आज से देहरादून से संचालित होंगी बसें

बस ऑपरेटरों में बनीं सहमति, आज से देहरादून से संचालित होंगी बसें– जीएमओयू, रूपकुंड की बसों को ऋषिकेश से अपने समय पर चलाना होगा
– चारों संस्थाओं के अध्यक्षों ने दिया सहमतिपत्र
ऋषिकेश। चार दिनों से बस संचालन के संबंध में चल रहा विवाद शनिवार को खत्म हो गया। देहरादून में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी के साथ हुई बैठक में चारों बस संस्थाओं (जीएमओयू , रूपकुंड ट्रेवल, यातायात कंपनी और टीजीएमओयू) के अध्यक्षों ने लिखित सहमतिपत्र दिया। इसके बाद रविवार से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन शुरू करने पर सहमति बन गई है। जीएमओयू और रूपकुंड ट्रेवल की बसें देहरादून से चलकर ऋषिकेश पहुंचेंगी और यहां से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार लोकल रोटेशन पर संचालित होंगी।

बुधवार से नए परमिट के आधार पर जीएमओयू और रूपकुंड ट्रेवल की बसों का देहरादून से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए संचालन शुरू हुआ था। इसका टीजीएमओयू और यातायात कंपनी के पदाधिकारियों ने विरोध किया था। इसी दौरान ऋषिकेश के इंद्रमणि बडोनी चौक के पास बस ऑपरेटरों के बीच मारपीट भी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *