Uttarkashi News: डीएम के आदेश बेअसर, यमुनोत्री धाम में अब भी लगे हैं कूड़े के ढेर – Intellecuals News

Uttarkashi News: डीएम के आदेश बेअसर, यमुनोत्री धाम में अब भी लगे हैं कूड़े के ढेर

उत्तरकाशी ब्यूरो यमुना नदी तट पर पड़े हैं सफाई अभियान के दौरान एकत्र कूड़े के कट्टे इससे प्रशासन के आदेशों के अनुपालन पर उठ रहे हैं सवाल
बड़कोट। यमुनोत्री धाम में जिलाधिकारी के आदेश भी कूड़े के ढेर हटाने में जिम्मेदार विभागों को नहीं हिला पाए। यमुना नदी तट पर सफाई अभियान के दौरान एकत्र किए गए कूड़े के कट्टे अब भी पड़े हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हालिया स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित जिला पंचायत और सुलभ इंटरनेशनल को कूड़ा हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन इसके बावजूद कूड़े का निस्तारण नहीं हो पाया है। इससे प्रशासन के आदेशों के अनुपालन पर सवाल उठ रहे हैं।
यमुना नदी की स्वच्छता को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद कई बार सफाई अभियान चलाए गए। अभियान के दौरान नदी से निकाला गया कूड़ा नदी तट पर कट्टों में एकत्र कर दिया गया। बरसात से पहले लगाए गए ये कट्टे अब तक नहीं हटाए गए हैं। पुल के पास यमुना मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते और नदी किनारे कूड़े के ढेर श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *