पातरनचौडी में कनौल और सुतोल के ग्रामीणों में मारपीट, सात से अधिक घायल – Intellecuals News

पातरनचौडी में कनौल और सुतोल के ग्रामीणों में मारपीट, सात से अधिक घायल

देवाल। शुक्रवार को नंदादेवी बडीजात यात्रा के वेदनी से पातरनचौडी पहुंचने पर नंदानगर ब्लॉक के कनौल और सुतोल गांव के लोगों के बीच किसी मामले को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में सात से अधिक लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश भेजा गया। सीएमओ राजीव पाल ने बताया कि दोपहर तक तीन घायल नंदानगर अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें एक को हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश भेजा गया, जबकि दो को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। चार अन्य घायलों को भी अस्पताल लाया जा रहा है। घटना के बाद दोनों गांवों में तनाव बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *