नंदा देवी बड़ी जात के आयोजन की तिथि नजदीक आने के साथ ही चमोली जिले के यात्रा मार्ग से लगे गांवों में रौनक लौटने लगी है। लोक देवी नंदा की पूजा-अर्चना के लिए प्रवासी बड़ी तादाद में अपने गांव लौट रहे हैं। बड़ी जात के लिए गांवों के रास्तों पर सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। बड़ी जात पांच सितंबर को सिद्धपीठ कुरुड़ से शुरू होगी।