हरिद्वार(ब्यूरो)। कांवड़ यात्रा के कारण पिछले कई दिनों से थमे कई बड़े निर्माण कार्य अब यात्रा समाप्त होने के बाद फिर रफ्तार पकड़ेंगे। धर्मनगरी में अर्धकुंभ की तैयारियों के तहत सड़क, फ्लाईओवर, सर्विस लेन और बाईपास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट चल रहे हैं।