मुख्य सचिव ने की बैठक, कहा-रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाएं, लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करें

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को प्रदेश में संचालित व प्रस्तावित विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ब्रिडकुल को प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं के प्रभावी संचालन एवं नियमन के लिए रोपवे रेग्यूलेशन और रूल्स शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी परियोजनाओं में तेजी लाते हुए लंबित प्रक्रियाओं, भूमि संबंधी प्रकरणों और आपसी समन्वय से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।मुख्य सचिव ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे कनेक्टिविटी प्रदेश की पर्यटन एवं यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ऐसे में सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के लिए गुणवत्ता, समयबद्धता और आपसी समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *