देहरादून ब्यूरो- प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ता दिए जाने और सालभर रोजगार की मांग को लेकर आंदोलनरत है। जिसके बाद अब सरकार ने समिति गठित करने का फैसला किया है।प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ते के लिए समिति गठित होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समिति गठित कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए अनुमोदन दिया है। सीएम के आश्वासन के बाद बुधवार को सातवें दिन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय खुला। आंदोलनरत प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन का कहना है कि जब तक मांगों पर अमल नहीं होगा संगठन का धरना जारी रहेगा।प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन मांगों पर अमल न होने से नाराज संगठन ने 19 नवंबर को निदेशालय में प्रदर्शन कर ताला लगा दिया था। जिससे कई अधिकारी चार घंटे निदेशालय में बंद रहे। संगठन ने निदेशालय के बाद सभी जिलों के विभागीय कार्यालय में भी ताला लगा दिया था। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह रावत ने कहा, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद तालाबंदी समाप्त कर दी गई है।