केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत तीन गिरफ्तार – Intellecuals News

केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत तीन गिरफ्तार

 देहरादून ब्यूरो- कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर में चोरी की बात सामने आई थी। जांच में पुलिस को पता लगा कि यहां लूट हुई थी। आज पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि  केयरटेकर ने ही लूट की पूरी साजिश रची थी।बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी देकर अपने परिचितों को वारदात में शामिल किया और खुद दरवाजा खोलकर उन्हें घर के अंदर बुलाया। इसके बाद बुजुर्ग महिला और उनकी नौकरानी की आंखों में स्प्रे डालकर सोने के आभूषण और नकदी लूट ली गई। पुलिस ने घटना के 36 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए जेवर और 15 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। वहीं, मुख्य साजिशकर्ता केयरटेकर होशियार सिंह की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *