कुंभ-2027: हरिद्वार पहुंची जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत में बिछे पलक-पांवड़े – Intellecuals News

कुंभ-2027: हरिद्वार पहुंची जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात, ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत में बिछे पलक-पांवड़े

हरिद्वार ब्यूरो –जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात जब हरिद्वार पहुंची तो संतों का भव्य स्वागत हुआ। जमात पारंपरिक वाद्ययंत्रों, ढोल-नगाड़ों और अखाड़े की धर्मध्वजा के साथ निकली। इस पेशवाई नगर प्रवेश यात्रा में नागा संन्यासी और महामंडलेश्वर रथों पर सवार होकर शामिल हुए।हरिद्वार कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का आज श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात के नगर प्रवेश के साथ शुभारंभ हो गया। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की भव्य नगर प्रवेश यात्रा आज धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची। यात्रा के हरिद्वार की सीमा में प्रवेश करते ही श्यामपुर और चंडी चौकी पर स्थानीय श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने साधु-संतों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत कियासंतों के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के अनुसार, चंडी चौकी से स्वागत के बाद यह यात्रा श्री बिल्केश्वर महादेव मंदिर होते हुए ज्वालापुर स्थित गुग्गा पीर क्षेत्र की ओर प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *