देहरादून ब्यूरो
पहाड़ों की रानी मसूरी में सूर्यास्त का वक्त इन दिनों खास प्राकृतिक नजारे के लिए जाना जाता है। दून घाटी के ऊपर लाल, नारंगी और सुनहरे रंगों की पट्टी आसमान को ऐसा रूप देती है कि पर्यटक इसे कैमरों में कैद करने के लिए रुक जाते हैं। इन दिनों मसूरी में विंटर लाइन का अद्भुत नजारा पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। सूर्यास्त के समय दून घाटी के आसमान में उभरती रंगों की अनूठी छटा देखने के लिए पर्यटक माल रोड पर ठहर रहे हैं। यह प्राकृतिक घटना सामान्यतः नवंबर से फरवरी के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक दिखाई देती है। मसूरी को प्रकृति का एक अनमोल उपहार माना जाता है, जिसमें विंटर लाइन भी शामिल है। क्षितिज पर लाल, नारंगी और सुनहरे रंगों की पट्टी आसमान को विशेष सुंदरता प्रदान करती है। यह नजारा मसूरी के अलावा स्विट्जरलैंड में भी देखा जा सकता है। पर्यटक मालरोड, लालटिब्बा, गनहिल, विंसेट हिल, सिस्टर बाजार, राधा भवन स्टेट, सर्कुलर रोड, कुलड़ी और शहर के दक्षिणी हिस्सों से इसे देख सकते हैं