देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून ब्यूरो प्रेमनगर क्षेत्र के मांडूवाला में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मदन (40) के रूप में हुई है। उसका शव डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मदन कल से घर से लापता था। परिजनों की ओर से उसकी तलाश की जा रही थी।

इसी बीच डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।  पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *