Chamoli News: फोटो-कीचड़ भरे रास्ते से शिविर तक पहुंचे लोग

 चमोली ब्यूरो गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के सभागार में रविवार को आयोजित बहुउद्देश्यीय विधिक जागरूकता शिविर में पहुंचने के लिए छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को कीचड़ भरे रास्ते से पैदल आवाजाही करनी पड़ी। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाला रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया था। इससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *