चमोली: रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े से गिरकर यात्री घायल, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती

चमोली चमोली  रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर पुंग खर्क के पास घोड़े से गिरने से एक यात्री घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन क्षेत्र के अधिकारियों के निर्देश पर ग्रामीणों और अग्निशमन सेवा दल की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।जानकारी के अनुसार, चेन्नई (मद्रास) निवासी अशोक पुत्र श्रीकांत(36) रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर ट्रेकिंग कर रहे थे। पुंग खर्क के पास वह घोड़े से गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *