उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में करवट लेगा मौसम, बिजली चमकने के साथ होगी बारिश, पहाड़ों पर दो दिन रेड अलर्ट

देहरादून  ब्यूरो सितंबर के आखिरी दिनों में उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पर्वतीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर रहने के साथ ही प्रदेश से मानसून की विदाई का समय भी नजदीक आ गया है। 26-27 सितंबर को प्रदेश के कई ज़िलों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। केंद्र ने नैतीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी और चमोली जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ गर्जन के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा इन जिलों के कुछ इलाकों में 40 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा आने वाले दिनों में भी मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड से मानसून की विदाई की बात करें तो 26 से 30 सितंबर के बीच उत्तराखंड से मानसून विदा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *