देहरादून ब्यूरो लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। 88 हजार से अधिक आवेदनों वाली इस भर्ती में देहरादून के आयुष बेलवाल ने पहला स्थान हासिल किया।
उत्त्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। देहरादून निवासी आयुष बेलवाल ने परीक्षा में टॉप किया। जसपुर निवासी बिक्रांत सिंह दूसरे स्थान पर और देहरादून की हिमानी लोहानी तीसरे स्थान पर रही।