ऊधमसिंह नगर में बड़ा फेरबदल: एसएसपी ने तीन इंस्पेक्टरों के किए तबादले, रुद्रपुर कोतवाल का हुआ स्थानांतरण

ऊधमसिंह नगर ब्यूरो एसएसपी अजय गणपति ने ऊधमसिंह नगर जनपद में तीन इंस्पेक्टरों के तबादले किए। रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू को पुलिस लाइन रुद्रपुर भेजा गया।एसएसपी अजय गणपति ने ऊधमसिंह नगर जनपद में तीन इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए हैं। इसमें रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश सिंह दानू को पुलिस लाइन रुद्रपुर भेज दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को कोतवाल नानकमत्ता बनाया गया है, जबकि नानकमत्ता कोतवाली में तैनात रहे कोतवाल संजय पाठक को एसएसी कार्यालय में संबद्ध किया गया है। सभी को तत्काल नव तैनाती पर रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *