Almora News: नंदादेवी मेले में बढ़ी भीड़, बसों में सीट के लिए मारामारी

अल्मोड़ा ब्यूरो । नंदादेवी मेले को लेकर जिला मुख्यालय में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को मां नंदा-सुनंदा का डोला निकलना है। इसे देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मंगलवार को ही अल्मोड़ा पहुंच गए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण बस स्टेशनों पर यात्रियों को वाहनों के लिए इंतजार करना पड़ा।

हवालबाग, ताकुला, धौलादेवी, लमगड़ा और भैंसियाछाना विकासखंडों के विभिन्न गांवों से लोग मेले में शामिल होने पहुंच रहे हैं। इससे ग्रामीण मार्गों पर चलने वाली बसों में भीड़ बढ़ गई है। बसें यात्रियों से खचाखच भरकर चल रही हैं। सीट पाने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *