हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का पैदल मार्ग पुलना गांव के पास कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा श्रद्धालु जोखिम उठाकर अवाजावाही कर रहे हैं। खासकर महिलाओं, बुजुर्ग व बच्चों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। मार्ग अवरुद्ध होने पर प्रशासन की ओर से लोनिवि को मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। हालांकि शनिवार को मार्ग की स्थिति वैसी ही बनी रही। मार्ग पर जगह-जगह मलबा आया हुआ है।