रुद्रपुर में कांग्रेस के कलेक्ट्रेट कूच के पलटवार में भाजपा ने भी प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग चोटिल हो गए।
शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता मेट्रोपोलिस सिटी गेट के पास एकत्र हुए। यहां से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर की ओर कूच किया। कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। इसे पार करने के प्रयास में कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नारंग के घुटने पर चोट लगी। पुलिस की रोक के बाद कार्यकर्ताओं ने नैनीताल हाईवे के किनारे राहुल गांधी का पुतला फूंका।