उत्तराखंड बजट: क्या बदलेगी तस्वीर?


देहरादून: उत्तराखंड सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 20 फरवरी को विधानसभा में प्रस्तुत करेगी।

यह निर्णय सोमवार को विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने की।

बैठक के बाद, स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि बजट 20 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे सदन में पेश किया जाएगा। विधानसभा सत्र की शुरुआत 18 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।

                                                                                              उसी दिन तीन बजे स्पीकर की ओर से राज्यपाल के अभिभाषण को पढ़ा जाएगा. स्पीकर खंडूड़ी ने बताया कि 19 फरवरी से विधिवत रूप से सदन में विधायी कार्य होंगे इस दिन प्रश्नकाल, शून्यकाल के साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा कराई जाएगी

 

                             इसके अगले दिन 20 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए कुल एक लाख करोड़ के करीब का बजट तैयार किया है और इसे सदन की मंजूरी के लिए विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। इस बार राज्य का बजट विधानसभा में दोपहर 12:30 बजे पेश होगा

                                              बजट सत्र के दौरान विधायी कार्यों और राज्य की नीतियों पर चर्चा हो सकती है जहां एक ओर सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों के बजट पेश किए जाएंगे, वहीं दूसरी ओर विपक्ष सवाल भी उठाएगाइस बार बजट सत्र पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई विधान एप्लीकेशन) के अंतर्गत संचालित होगा

 

                 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बजट सत्र शुरू होने से पहले ई-नेवा का उद्घाटन करेंगे सभी मंत्री और विधायकों की टेबल पर टैब लगाए गए हैं, जिनमें एजेंडा, प्रश्नोत्तर, राज्यपाल का अभिभाषण और बजट डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जाएगा विधानसभा को पेपरलेस करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है बजट सत्र में विधायकों ने 521 प्रश्न लगाए हैं और आधा दर्जन से अधिक विधेयक पेश होंगे

विधानसभा सत्र के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।









Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *