चंपावत: निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर गंभीर रूप घायल, उपजिला चिकित्सालय से हायर सेंटर रेफर – Intellecuals News

चंपावत: निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर गंभीर रूप घायल, उपजिला चिकित्सालय से हायर सेंटर रेफर

चंपावत  ब्यूरो- लोहाघाट के ठाड़ाडुंगा क्षेत्र में रविवार सुबह निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।चंपावत जिले के लोहाघाट के ठाड़ाडुंगा क्षेत्र में रविवार सुबह निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार सिंगदा निवासी लक्ष्मण सिंह सामंत (पुत्र राजेंद्र सिंह सामंत) रविवार सुबह करीब 10 बजे निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल पर ईंट पहुंचा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे पहली मंजिल पर गिर गया। हादसे में उसके चेहरे और हाथों में गंभीर चोटें आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *