देहरादून ब्यूरो- सीएम धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के शब्द याद आते हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि जब कांग्रेस सत्ता में होती है, तो वह देश की जनता के लिए खतरनाक हो जाती है, और जब वह सत्ता से बाहर होती है, तो वह न केवल जनता के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक बन जाती है।रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की मेगा रैली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन लोगों और इनकी पार्टी का इतिहास रहा है कि इन्होंने देश में लोकतंत्र को कमजोर किया है। इन्होंने आपातकाल थोपा और कई बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया। अब जब ये सत्ता से बाहर हो गए हैं और जनता का इन पर से भरोसा उठ चुका है क्योंकि जनता ने 60 वर्षों तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इनके काले कारनामे देखे हैं। तो यह सब इनकी हताशा और निराशा का ही नतीजा है। उन्होंने आगे कहा, ऐसे समय में जब हम सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार ‘दीवाली’ मना रहे हैं, व्यापारी समुदाय ने राहुल गांधी, उनकी पार्टी और पूरे ‘इंडिया’ गठबंधन से आग्रह किया था कि वे त्योहारों के मौसम के बाद अपना विरोध प्रदर्शन करें। उनसे कहा गया था कि वे व्यापार में बाधा न डालें और जनता को परेशानी में न डालें। फिर भी, वे अराजकता फैलाने पर आमादा दिखते हैं