चमोली ब्यूरो –नंदानगर। तहसील क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने पिथौरागढ़ से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 22 अक्तूबर को नाबालिग के परिजनों ने नंदानगर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी 19 अक्तूबर की रात बिना बताए घर से चली गई है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक ने तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की।