कोटद्वार ब्यूरो। शहर के पदमपुर वार्ड और मानपुर चौराहा-बिष्ट कॉलोनी मार्ग पर पेयजल संकट गहरा गया है। पदमपुर गढ़वाली टंकी स्थित सिंचाई विभाग के नलकूप की मोटर खराब होने से कच्ची नाली क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है जबकि मानपुर चौराहा-बिष्ट कॉलोनी मार्ग पर पेयजल लाइन बिछाने के बाद से 15 दिन से पानी की आपूर्ति बाधित है।
पदमपुर कच्ची नाली निवासी जवाहर ध्यानी, शैलेश, सच्चिदानंद ध्यानी, दीपक बिंजोला, दुर्गेश मैंदोला और अंबरीश राणा ने बताया कि उनके क्षेत्र में सिंचाई विभाग के नलकूप से पेयजल आपूर्ति होती है। पांच दिन पहले मोटर खराब होने से पानी की आपूर्ति बंद हो गई। अब लोगों को इधर-उधर से पानी ढोकर काम चलाना पड़ रहा है। समाजसेवी गोली बिष्ट ने ट्यूबवैल की जल्द मरम्मत कराने और तब तक टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।