ऋषिकेश ब्यूरो विजयदशमी के अवसर पर त्रिवेणी घाट स्थित नाव घाट पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतला दहन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुभाष क्लब दशहरा कमेटी की ओर से हाइड्रा मशीन की मदद से तीनों पुतलों को खड़ा किया जा रहा है। पुतलों को स्थापित करने के बाद श्रद्धालु दहन से पहले पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे हैं। सुभाष क्लब मेला कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव में श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद देर शाम रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है