चमोली ब्यूरो विजयदशमी के पावन पर्व पर बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई। बदरीनाथ के 16 नवंबर जबकि केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके अगले दिन यानी 17 नवंबर को देवडोलियां अपने-अपने शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए प्रस्थान करेंगी। वहीं, श्री केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसके साथ ही दोनों प्रमुख धामों में इस वर्ष की यात्रा का समापन हो जाएगा।