रुद्रपुर ब्यूरो। नगर पालिका परिषद किच्छा-सिरौलीकला के मतदान और मतगणना के लिए कार्मिकों का प्रथम और द्वितीय रेंडमाइजेशन शुक्रवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया। डीएम ने बताया कि नगर पालिका परिषद किच्छा में मतदान के लिए 56 बूथ और सिरौलीकला में 13 बूथ बनाए गए हैं। दोनों निकायों में मतदान के लिए रिजर्व सहित कुल 87 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं जिनमें 348 मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह मतगणना के लिए किच्छा में 20 टेबल और सिरौलीकलां में चार टेबल लगाई जाएंगी जिनके लिए कुल 120 मतगणना कार्मिक तैनात किए गए हैं। ब्यूरो