सीडीएस, एनडीए एवं एनए परीक्षा 13 सितंबर को – Intellecuals News

सीडीएस, एनडीए एवं एनए परीक्षा 13 सितंबर को

अल्मोड़ा। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सीडीएस परीक्षा द्वितीय-2026 और एनडीए-एनए परीक्षा द्वितीय-2026 को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दोनों परीक्षाएं 13 सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में अस्त्र-शस्त्र, अग्नेयास्त्र, धारदार हथियार और लाठी-डंडे ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश भी निषिद्ध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास ईंट-पत्थर या अन्य फेंकने योग्य वस्तुएं एकत्र करने तथा पांच या अधिक लोगों के समूह में एकत्र होने पर भी रोक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *