गड्ढों और सड़क पर बहते पानी से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

उत्तरकाशी(ब्यूरो)। जिला मुख्यालय के नजदीक बग्याल गांव का करीब चार किमी मोटर मार्ग बरसात से बदहाल हो गया है। मार्ग के करीब ढाई किमी हिस्से में जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। साथ ही सड़क पर बहते पानी से वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी हो रही है।भटवाड़ी ब्लॉक के कनिष्ठ प्रमुख योगेश डंगवाल और ग्राम प्रधान पुष्पा भट्ट ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरने और सड़क पर पानी बहने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *