नेपाल आपदा में मृतकों के प्रति पीपीएस (रिटायर्ड) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जताई संवेदना

 देहरादून(ब्यूरो)*नेपाल आपदा में मृतकों के प्रति पीपीएस (रिटायर्ड) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जताई संवेदना*

देहरादून(ब्यूरो)देहरादून पीएस (रिटायर्ड) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तराखंड की एक बैठक में विगत दिनों नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में आपदा में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आपदा की इस घड़ी में नेपाल के प्रभावित नागरिकों के प्रति अपनी एकजुटता और मानवीय संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा किसी भी देश और समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक होती है और ऐसे समय में मानवीय सहयोग एवं संवेदनशीलता का विशेष महत्व होता है।

बैठक में नेपाल में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी विभिन्न एजेंसियों, सुरक्षा बलों, स्थानीय प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों तथा अन्य राहतकर्मियों के प्रयासों की सराहना की गई। सदस्यों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों ने साहस, तत्परता और मानवीय भावना का परिचय दिया है।

एसोसिएशन ने आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। बैठक में यह भी कहा गया कि आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश भंडारी,उपाध्यक्ष बी.बी.डी.जुयाल,महासचिव श्रीधर प्रसाद ,एम पी जुयाल,वी डी जुयाल आदि सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *